दिल्ली के बाज़ार में 'नशे में धुत' ड्राइवर ने कार से 15 लोगों को कुचला, महिला की मौत
दिल्ली के गाज़ीपुर में बुधवार रात तेज़ रफ्तार कार ने बुध बाज़ार में भीड़भाड़ के बीच कम-से-कम 15 लोगों को कुचल दिया जिनमें से 22-वर्षीय महिला की मौत हो गई। कार ड्राइवर कथित तौर पर नशे में धुत था और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने कार से तोड़फोड़ और ड्राइवर से मारपीट भी की।