दिल्ली के बादली एक्सटेंशन इलाके में बुधवार सुबह लगभग 6 बजे एक घर में आग लग गई। घटना को लेकर दमकल विभाग के निदेशक ने कहा, "जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों को रवाना किया गया और घर से 8 लोगों को बचाया गया। बकौल निदेशक, बचाए गए सभी लोगों को अस्पताल भेजा गया है।