दिल्ली के बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने से झुलसी एक और बच्ची की हुई मौत
दिल्ली के विवेक विहार स्थित न्यू बॉर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने से झुलसी करीब 2 महीने की एक बच्ची की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। गौरतलब है कि 25 मई को अस्पताल में आग लगी थी जिसमें 12 बच्चों को बचा लिया गया था।