दिल्ली के बेबी केयर हॉस्पिटल में हादसे के दौरान ड्यूटी कर रहा डॉक्टर हुआ अरेस्ट
दिल्ली के विवेक विहार स्थित न्यू बॉर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने के कारण हुई 7 नवजातों की मौत को लेकर पुलिस ने 1 डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम डॉक्टर आकाश है जो घटना के दौरान अस्पताल में ड्यूटी कर रहा था। पुलिस ने अस्पताल के मालिक डॉक्टर नवीन किची को भी गिरफ्तार किया है।