दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज के ओएसडी को तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के ओएसडी आरएन दास को उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दास पर प्राइवेट नर्सिंग होम के अवैध रजिस्ट्रेशन में संलिप्तता को लेकर कार्रवाई हुई। 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान ₹60 करोड़ के सामान की खरीदारी में कथित अनियमितता को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था।