दिल्ली के महरौली में कल होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के मद्देनज़र जारी की गई ट्रैफिक एडवाइज़री
दिल्ली के महरौली में शुक्रवार को गुरुजी के आश्रम में होने वाले महासमाधि दिवस समारोह के चलते सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक 15 सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। इनमें भाटी माइंस रोड, डेरा रोड, छतरपुर रोड और अरबिंदो मार्ग शामिल हैं। भाटी माइंस और छतरपुर रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।