दिल्ली के महिपालपुर फ्लाईओवर पर बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से साइकल सवार की हुई मौत

दिल्ली के महिपालपुर फ्लाईओवर पर रविवार को एक बीएमडब्ल्यू कार ने 'स्पोर्ट्स साइकल' चला रहे 50-वर्षीय शख्स को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बकौल पुलिस, कार का टायर पंक्चर होने से ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।