दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में विशाल एन्क्लेव के पास स्थित टेंट के एक गोदाम में शनिवार रात को आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, रात को 1 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसके बाद दमकल की 25 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे का समय लगा।