दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाके में गिरी 4 मंज़िला इमारत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाके में सोमवार को एक चार मंज़िला इमारत ढह गई। सेंट्रल रेंज (दिल्ली) के जॉइंट सीपी एन.एस. बुंदेला ने कहा, "रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय पुलिस, एमसीडी और एनडीआरएफ...की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।" बकौल बुंदेला, "अब तक एक व्यक्ति को बचाया गया है...उसके सिर में चोट लगी है और उसे अस्पताल भेजा जा चुका है।"