दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में 3 महीने में बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन
दिल्ली सरकार ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी दफ्तरों में 3 महीनों के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के बीच इन वाहनों को प्रमोट करना है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया, "सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों के साथ आम नागरिक भी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को यहां चार्ज कर सकेंगे।"