पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को साकेत अदालत परिसर में एक इमारत की 7वीं मंज़िल पर लिफ्ट ऑपरेटर का शव मिला है। बकौल पुलिस, मृतक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई जो अलीगढ़ (यूपी) का मूल निवासी था। 11 नवंबर को तीस हज़ारी कोर्ट के एक चेंबर में दिल्ली बार असोसिएशन के कर्मचारी का शव मिला था।