दिल्ली के साकेत में बिल्डिंग की गैस पाइपलाइन में लगी आग, 20 मिनट में पाया गया काबू
दिल्ली के साकेत में गुरुवार देर रात एक बिल्डिंग में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की गैस पाइपलाइन में आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दमकल की 2 गाड़ियों की मदद से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।