दिल्ली के सागरपुर फ्लाईओवर पर कार में लगी भीषण आग, सामने आया वीडियो
दिल्ली के सागरपुर फ्लाईओवर पर रविवार की रात करीब 10:30 बजे एक कार में अचानक भीषण आग लग गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया लेकिन कार तब तक पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस आग लगने का कारण पता कर रही है।