दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम मान ने परिवार के साथ किए रामलला के दर्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को परिवार के साथ अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। केजरीवाल ने कहा, "रामलला के दर्शन करने के बाद असीम शांति का अनुभव हुआ।" उन्होंने कहा, "इतना भव्य और सुंदर मंदिर बनना पूरे समाज और विश्व के लिए सौभाग्य की बात है।"