inshorts

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने विश्व पर्यटन दिवस पर लॉन्च किया 'देखो मेरी दिल्ली' ऐप

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को 'देखो मेरी दिल्ली' ऐप लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि ऐप में दिल्ली की खाने-पीने की जगहें, ऐतिहासिक स्थल और मनोरंजन स्थल के बारे में सभी जानकारी है। बकौल केजरीवाल, पर्यटक 5-किलोमीटर के दायरे में सभी जगहों का पता लगा सकेंगे।