दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार को पुलिस ने उमर नामक 24 वर्षीय आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। उत्तर-पूर्व दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया, "उमर बीते 9 मार्च को हुई अरबाज़ नामक शख्स की हत्या में शामिल था।" बकौल टिर्की, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।