दिल्ली के स्पा सेंटर में मसाज थेरेपिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत, लड़की को हुई थी खून की उल्टी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को बताया कि राजधानी के प्रीत विहार इलाके के एक स्पा सेंटर में मसाज थेरेपिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया, "लड़की को खून की उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई...दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। मौत के कारण की जांच बेहद ज़रूरी है।"