दिल्ली में ओखला फेज़ 2 के हरकेश नगर में शुक्रवार तड़के कपड़े के एक गोदाम में आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग की 18 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली फायर सर्विस के डिविज़नल अधिकारी एस.के. दुआ ने बताया, "हमने आग पर काबू पा लिया है...किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।"