कड़कड़डूमा (दिल्ली) स्थित जिंजर होटल में सोमवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग के 10 वाहन मौके पर पहुंचे। एक अधिकारी के अनुसार, सभी गेस्ट व कर्मचारियों को रेस्क्यू कर लिया गया है और एक उपकरण में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।