inshorts

दिल्ली कैपिटल्स के ऑनरिक नॉर्खिया ने एक ही मैच में डालीं आईपीएल 2021 की 8 सबसे तेज़ गेंद

दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ ऑनरिक नॉर्खिया ने बुधवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आईपीएल 2021 की 8 सबसे तेज़ गेंदें फेंकीं। आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच खेल रहे 27-वर्षीय नॉर्खिया ने 150 किलोमीटर/घंटा या उससे अधिक की रफ्तार से 4 गेंदें फेंकी और इस दौरान उन्होंने 151.71 किमी/घंटा के साथ सबसे तेज़ गेंद डाली।