केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। केकेआर ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने एक बदलाव करते हुए तेज़ गेंदबाज़ ऑनरिक नॉर्खिया की जगह पर खलील अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।