दिल्ली कैपिटल्स ने बयान जारी कर बताया है कि ऑल-राउंडर मिचल मार्श कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बयान में आगे कहा गया, "दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ समेत बायो-बबल के कुछ और सदस्य भी संक्रमित मिले हैं। वे सभी असिम्प्टोमैटिक हैं और फ्रैंचाइज़ी उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है।"