दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिल्ली के खिलाड़ी अलग-अलग-तरीके से जीत की खुशी ज़ाहिर कर रहे हैं। दिल्ली की ओर से सोमवार को आईपीएल डेब्यू करने वाले रिपल पटेल वीडियो में पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सेलिब्रेशन की नकल उतारते दिख रहे हैं।