दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के सबसे बड़े टोटल को किया डिफेंड, कुलदीप ने लिए 4 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 44-रन से हराकर आईपीएल 2022 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 215/5 का स्कोर बनाया था जो आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे बड़ा टोटल है। केकेआर से दिल्ली कैपिटल्स में आए चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने मैच में 4 विकेट लिए।