आईपीएल मेगा ऑक्शन में शिखर धवन, कगिसो रबाडा और रविचंद्रन अश्विन को अन्य टीमों द्वारा खरीदे जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ट्विटर पर 'सरोजिनी मार्केट' मीम शेयर किया है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को टैग करते हुए फ्रैंचाइज़ी ने लिखा, "गब्बर...ऐश और के.जी...को अलविदा कहना बहुत मुश्किल है...और तब...जब वे (देश के) उत्तरी क्षेत्रों की टीमों में जाएं।"