दिल्ली कैपिटल्स ने अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स को 33-रन से हराकर आईपीएल 2021 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स अब 10-मैच में 16-अंक के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने 32-गेंद पर 43-रन बनाए जबकि तेज़ गेंदबाज़ ऑनरिक नॉर्खिया ने 4-0-18-2 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए।