दिल्ली कैपिटल्स व एलएसजी के प्लेइंग इलेवन आए सामने, दिल्ली की टीम में हुए 3 बदलाव

आईपीएल-2022 में गुरुवार को एलएसजी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। दिल्ली ने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव करते हुए टिम साइफर्ट, मनदीप सिंह और खलील अहमद की जगह क्रमशः डेविड वॉर्नर, सरफराज़ खान और ऑनरिक नॉर्खिया को शामिल किया है। एलएसजी ने मनीष पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम को शामिल किया है।