दिल्ली को बिजली संकट से बचाने के लिए कदम उठाएं: कोयले की कमी के बीच पीएम से केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत में लिखा है कि लगातार तीन-माह से कोयले की किल्लत है जिससे दिल्ली को बिजली आपूर्ति करने वाले महत्वपूर्ण प्लांट्स में विद्युत उत्पादन प्रभावित हुआ है। केजरीवाल ने दिल्ली को बिजली संकट से बचाने के लिए अन्य प्लांट्स से कोयला इन प्लांट्स में डायवर्ट करने जैसे कदम सुझाए हैं।