दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जंतर-मंतर पर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के मद्देनज़र एडवाइज़री जारी की है। लोगों को टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ (कनॅाट प्लेस आउटर सर्कल से विंडसर प्लेस गोलचक्कर तक), कनॅाट प्लेस आउटर सर्कल, अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग और पंडित पंत मार्ग की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है।