दिल्ली दंगा केस में शाहरुख पठान को बंदूक बेचने के आरोपी बाबू वसीम को कोर्ट ने किया बरी
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान एक पुलिसकर्मी पर कथित फायरिंग करने वाले शाहरुख पठान को पिस्तौल बेचने के आरोपी बाबू वसीम को बरी कर दिया। वहीं, कोर्ट ने दंगों के मामले में 9 अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया है। वसीम पिछले साल 7 अप्रैल को गिरफ्तार हुआ था।