दिल्ली दंगा साज़िश मामले में हाईकोर्ट ने उमर खालिद की ज़मानत याचिका की खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की व्यापक साज़िश से जुड़े मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की ज़मानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। उमर को मामले में यूएपीए के तहत 13 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि फरवरी 2020 में हुए इन दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी।

Load More