दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान अंकित शर्मा नामक आईबी कर्मी की हत्या करने के मामले में 3 आरोपियों को ज़मानत दे दी है। हालांकि, इस मामले में हाईकोर्ट ने चौथे आरोपी को ज़मानत देने से इनकार करते हुए कहा है कि वह अभियोजन पक्ष के महत्वपूर्ण गवाहों को प्रभावित या धमकी दे सकता है।