दिल्ली दंगों को लेकर विधानसभा समिति ने फेसबुक से 3 महीने का रिकॉर्ड पेश करने को कहा

दिल्ली विधानसभा की एक समिति ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों को लेकर फेसबुक से 3 महीने के रिकॉर्ड पेश करने को कहा है। दंगों से एक महीने पहले और 2 महीने बाद फेसबुक पर डाली गई सामग्री पर यूज़र्स की शिकायत के रिकॉर्ड मांगे गए हैं। इन दंगों में कम-से-कम 53 लोगों की जान गई थी।