दिल्ली की एक कोर्ट ने 2020 में हुए पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के दौरान मुस्लिम घरों में लूट और आगजनी करने के चार आरोपियों को बरी कर दिया और मामले में पुलिसकर्मियों की गावाही को संदिग्ध बताया है। बकौल कोर्ट, जिस तरह से दो पुलिस अधिकारियों ने दंगाइयों की पहचान की है वह "अदालत के मन में संदेह पैदा करता है।"