दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली दंगों (2020) से जुड़े एक केस में उमर खालिद और खालिद सैफी को आरोप-मुक्त कर दिया है। उन्हें खजूरी खास थाने में दर्ज एफआईआर (101/2020) से संबंधित केस में आरोप-मुक्त किया गया। इसमें दोनों को पहले ही ज़मानत मिल चुकी थी लेकिन दोनों यूएपीए के तहत दर्ज केस में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।