inshorts

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्ति को चुनौती के पीछे बदले की भावना है: अस्थाना

आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना ने कहा है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में उनकी नियुक्ति को चुनौती कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है और इसके पीछे बदले की भावना है। बकौल अस्थाना, कुछ संगठन निशाना बनाकर उनके खिलाफ याचिका दायर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के गुण-दोष के बारे में केवल केंद्र सरकार ही विचार कर सकती है।