दिल्ली पुलिस की कॉन्सटेबल सुनीता ने पिछले 8-महीनों में 73 लापता बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाया है। पुलिस के अनुसार, सुनीता पिछले एक साल से पश्चिमी दिल्ली की मानव तस्करी रोधी इकाई में तैनात हैं। बकौल पुलिस, इन 73 बच्चों में से 15 की उम्र 8-वर्ष से कम है और बाकी की उम्र 8-16 वर्ष के बीच है।