दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक पुलिसकर्मी कोविड-19 से हुए संक्रमित

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल समेत लगभग 300 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। गौरतलब है, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि कोविड-19 के 22,751 नए मामले सामने आए और 17 मौतें दर्ज हुईं। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर लोग मास्क पहनेंगे तो लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।