दिल्ली पुलिस के कर्मी ने शराब के नशे में कार से कई वाहनों को मारी टक्कर, केस दर्ज
दिल्ली पुलिस के एक कर्मी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और कई वाहनों को टक्कर मारने को लेकर केस दर्ज किया गया है। खबर के मुताबिक, पुलिसकर्मी ने अपनी कार से शनिवार देर रात करीब 4 वाहनों को टक्कर मारी थी। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है।