दिल्ली पुलिस ने 3 घंटे में ढूंढा खोया हुआ आईफोन, शेयर किया महिला का धन्यवाद वाला पोस्ट
दिल्ली पुलिस ने एक महिला का आईफोन खोने के 3 घंटे के भीतर उसे बरामद कर लौटा दिया जिसके बाद महिला ने पुलिस का धन्यवाद जताया है। दिल्ली पुलिस ने महिला का पोस्ट 'X' पर शेयर किया है। महिला ने लिखा, "सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल अजय यादव, अनिल यादव और गजराज राव तुरंत कार्रवाई में जुट गए...उनकी आभारी हूं।"