दिल्ली पुलिस ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उनके बिज़नेस पार्टनर हामिद अली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अली की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बकौल रिपोर्ट, पुलिस को अली के आवास से 1 पिस्तौल, कुछ गोलियां व ₹12 लाख कैश मिला है।