दिल्ली पुलिस ने क्या किया है?, आपके लिए तो वहां रेड कार्पेट बिछा होगा: नुपुर के वकील से एससी

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज सारी एफआईआर को दिल्ली स्थानांतरित करने की उनकी याचिका ठुकराते हुए शुक्रवार को कहा, "दिल्ली पुलिस ने क्या किया है?...हमारा मुंह मत खुलवाइए।" नुपुर के वकील ने कहा कि वह जांच में शामिल हो रही हैं जिस पर कोर्ट ने कहा, "वहां तो आपके लिए रेड कार्पेट बिछा होगा।"