दिल्ली पुलिस ने जलभराव वाले मार्गों की सूची जारी की, लोगों से उनसे बचने को कहा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में जलभराव को लेकर एक एडवाइज़री जारी की है। पुलिस ने लोगों से महारानी बाग तैमूर नगर कट व सीडीआर चौक, महरौली (गुरुग्राम की ओर) न जाने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से निज़ामुद्दीन ब्रिज के नीचे वाले रास्ते से भी बचने को कहा है।