inshorts

दिल्ली पुलिस ने 'मुझे मारो' मीम फेम पाक फैन का वीडियो शेयर किया, सेफ इंटरनेट प्रैक्टिस से जोड़ा

दिल्ली पुलिस ने 'मुझे मारो' मीम फेम पाकिस्तानी फैन मोमिन साकिब का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में 2019 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर 'मुझे मारो' वाले दृश्य को असुरक्षित इंटरनेट प्रैक्टिस से जोड़कर दिखाया गया है। वहीं, हालिया भारत-पाक मैच के बाद विराट कोहली से उनकी मुलाकात को सुरक्षित इंटरनेट प्रैक्टिस से जोड़ा गया है।