दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में एक मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के 3 शूटर को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद हमलावरों ने पुलिस पर भागने के उद्देश्य से 3/4 राउंड फायरिंग की। बकौल पुलिस, आरोपियों के पास से 11 ज़िंदा कारतूस के साथ कुल 3 पिस्तौल बरामद हुई हैं।