दिल्ली पुलिस ने लग्ज़री कार चोरी से जुडे़ अंतर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में कई जगह छापेमारी करने के बाद लग्ज़री कारों की चोरी से जुडे़ एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर फरहाद अली और ज़ाकिर हुसैन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ लग्ज़री कारें व एसयूवी और तीन कारतूस समेत एक देसी पिस्तौल बरामद की है।