डीसीपी (सेंट्रल दिल्ली) श्वेता चौहान ने कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है कि पुलिस स्टाफ ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुज़ुर्गों के घर जाकर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने बुज़ुर्गों को गुलाब के फूल दिए और सुरक्षा संबंधी उपायों, घरेलू सहायक/किराएदार के सत्यापन आदि को लेकर ब्रीफ भी किया।