inshorts

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया 'काला चश्मा' पर डांस करते भारतीय खिलाड़ियों का वीडियो, दिया संदेश

दिल्ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों द्वारा ड्रेसिंग रूम में 'काला चश्मा' पर डांस करने का वायरल वीडियो शेयर कर रोड सेफ्टी को लेकर संदेश दिया है। दिल्ली पुलिस ने वीडियो के साथ लिखा, "जब दोस्तों के ग्रुप का शुक्रवार रात कोई भी ट्रैफिक चालान न कटे...क्योंकि उनमें से किसी ने नहीं कहा था, 'गाड़ी तेरा भाई चलाएगा'।"