दिल्ली पुलिस ने ₹85 करोड़ की अफीम व हेरोइन के साथ एक महिला समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग अभियानों में 101.62 किलोग्राम अफीम व दो किलोग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद हुई अफीम व हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब ₹85 करोड़ आंकी गई है। बकौल पुलिस, आरोपियों से हवाला के ₹7.5 लाख ज़ब्त किए गए हैं।