दिल्ली बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोपों में अपने 3 निगम पार्षदों संजय ठाकुर (सैयाद-उल-अजायब वार्ड), रजनी बब्लू पांडेय (न्यू अशोक नगर वार्ड) और पूजा मदान (मुखर्जी नगर वार्ड) को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पत्र लिखकर तीनों को यह सूचना दी। वहीं, मदान आज 'आप' में शामिल हो सकती हैं।